यह जानकारी देते हुए एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि 11 जनवरी को सहसवान के पन्नालाल इंटर कॉलेज, 12 को बिसौली के रोडवेज बस अड्डे पर, 13 को बिल्सी रीकू ऑयल फिलिंग स्टेशन, 14 को ब्लूमिंगडेल स्कूल, 15 को डी पॉल स्कूल, 16 को फ्लोरेंस नाइटिंगल्स में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में शपथ, वाहनों की चेकिंग, होर्डिंग बैनर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।