एपीओ के खिलाफ उझानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। सोमवार रात एंटी करप्शन टीम बरेली लौट गई। मंगलवार को उझानी पुलिस एपीओ को बरेली ले गई। वहीं उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा जाएगा।
एपीओ ने मांगा था कमीशन
प्रधान के पति ने बताया कि एपीओ ने कहा था कि अगर कमीशन नहीं दोगे तो 18 तारीख तक खाते में रुपये नहीं भेजे जाएंगे। जब तक उसका कमीशन नहीं मिलेगा, तब तक भुगतान नहीं होगा। बार-बार अनुरोध के बाद भी जब भुगतान नहीं किया तो उन्होंने ने 14 जुलाई को बरेली जाकर एंटी करप्शन के दफ्तर में शिकायत की थी।