फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को जेल ले जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। खिरिया बाखरपुर के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी को रविवार शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले जिला अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान डीएनए की जांच के लिए सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

ग्राम मौसमपुर निवासी वीरेश यादव ने 14 जून को एक आठ साल की बालिका से दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह भागा हुआ था। तब से थाने की तीन पुलिस टीमें उसको तलाश कर रहीं थीं। शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि वीरेश खिरिया बाखरपुर के जंगल में छिपा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। मुठभेड़ के दौरान वीरेश पकड़ा गया। उसको दाहिने पैर में गोली लगी थी। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ था।
शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। रविवार दोपहर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल भी लिए गए। शाम करीब पांच बजे उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी की मदद कर रहे थे परिजन
दुष्कर्म के आरोपी वीरेश की मदद उसके परिवार वाले कर रहे थे। वह 14 जून से जंगल में छिपा हुआ था। परिवार वाले लगातार उसे खाना और कपड़े भी पहुंचा रहे थे। इसमें उसके परिवार वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल उसके परिवार वाले भी घर छोड़कर भाग गए हैं।


दुष्कर्म के आरोपी को गोली मारने वाली पुलिस टीम सम्मानित
नगर के संभ्रांत लोगों ने गोली मारकर दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया है। कस्बा निवासी पूर्व प्रधान उमेश चंद्र गुप्ता, श्याम उपाध्याय, महेश शाक्य, चोब सिंह शाक्य, योगेश शाक्य, धीरपाल शाक्य, पंकज मिश्रा, राहुल शाक्य, अश्विन गुप्ता और टिंकू समेत कई लोग रविवार दोपहर कादरचौक थाने पहुंचे। उन्होंने एसओ उदयवीर सिंह और उनकी पुलिस टीम को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

दुष्कर्म के आरोपी को जेल ले जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें