इसी गैराज में छात्रा के साथ किया गया दुष्कर्म। संवाद
बदायूं। कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 साल की बालिका मंगलवार को स्कूल गई हुई थी। कस्बे का ही युवक विवेक अपनी कार से स्कूल पहुंचा और प्रधानाचार्य को बताया कि पिता ने छात्रा को घर बुलाया है। प्रधानाचार्य ने बच्ची को उसके साथ भेज दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी विवेक को जेल भेज दिया, वहीं छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
एक घंटे तक गैराज में बंद किए रहा छात्रा को
विवेक ने स्कूल से छात्रा को कार में बैठाया और स्कूल से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर उसे एक गैराज में ले गया। गैराज के अंदर कार खड़ी करके शटर बाहर से नीचे गिरा दिया। एक घंटे तक विवेक छात्रा को बंधक बनाए रहा। बताते हैं कि गैराज को आरोपी ने अपनी कार खड़ी करने के लिए 1500 रुपये महीने पर किराए पर ले रखा है। पुलिस ने कार सीज कर दी है।
इसी गैराज में छात्रा के साथ किया गया दुष्कर्म। संवाद