फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने तीन बच्चों से दुष्कर्म के आरोपी का घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। तीन बच्चों से दुष्कर्म के आरोपी रियासत की तलाश में लगी पुलिस की दो टीमों को अब तक सफलता नहीं मिली है। रविवार रात उसके घर को भी पुलिस ने खंगाला। बुजुर्ग माता-पिता तो मिले, लेकिन उन्होंने आरोपी की पत्नी और भाई के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के नजदीक के गांव में 25 सितंबर को रियासत ने जिस 11 साल के बालक के साथ दुष्कर्म किया था, उसके पिता की ओर से रविवार दोपहर उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि रियासत इससे पहले दो और बच्चों के साथ दुष्कर्म कर उनके वीडियो बना चुका है।
निरीक्षक (अपराध) राहुल कुमार के मुताबिक- रियासत की गिरफ्तारी के लिए रविवार देर रात उसके घर पर दबिश दी गई तो वह, उसकी पत्नी और भाई नहीं मिले। बुजुर्ग माता-पिता से आरोपी के बारे में जानकारी की तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह तो काम करने के लिए अक्सर बाहर चला जाता है। उसके घर की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि पुलिस ने उसके बुजुर्ग माता-पिता से रिश्तेेदारों के बारे में भी जानकारी जुटाई है। रियासत का मोबाइल नंबर भी पुलिस को मिल गया है। गिरफ्तारी के लिए उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम से सहयोग मांगा गया है। रियासत 25 सितंबर को गांव में ही था, जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि उस दिन एक बच्चे के साथ घटना के दौरान वह ग्रामीणों के हत्थे आ गया था, लेकिन छूटकर भाग गया। पत्नी और भाई उसी दिन शाम से लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच पुलिस ने दुष्कर्म के शिकार बताए गए दोनों अन्य बच्चों के परिजनों से भी जानकारी हासिल की है।

फेहरिस्त में शामिल हो सकते हैं एक-दो और बच्चे
तीन बच्चों के साथ दुष्कर्म में नामजद 24 वर्षीय रियासत को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। उसने अलग-अलग दिनों में जिन बच्चों के साथ दुष्कर्म किया, उस फेहरिस्त में एक-दो और बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। ऐसा सोमवार को लोगों की जुबां पर आने के बाद शोर मचा कि फलां व्यक्ति के बेटे के साथ भी रियासत ने जबर्दस्ती की थी, लेकिन अब तक कोई और बच्चा सामने नहीं आया है।

दुष्कर्मी चाचा को कोर्ट ने भेजा जेल
इलाके के ही एक अन्य गांव में सात वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म के आरोप में रविवार सुबह पकड़े गए लालू उर्फ सुधीर को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। पेशी से पहले पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। पूछताछ के दौरान वह खुद को अर्द्धविक्षिप्त साबित करने की कोशिश करता रहा। लालू ने जेल जाने से पहले पुलिस को यह भी बताया कि जो होना था, वह हो गया। बालक उसका भतीजा है और भतीजा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें