फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इको कार की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के बाईपास पर लूटी गई कार का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला। बुधवार को थाना पुलिस ने इंदिरा चौक से लेकर खेड़ा नवादा, बाइपास और आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बाइपास के बाद कार का कहीं कोई फुटेज नहीं मिला। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कासगंज के पटियाली निवासी मोहित गुप्ता की इको कार मंगलवार रात बाईपास से लूट ली गई थी। वह इंदिरा चौक के नजदीक एक अस्पताल में मरीज लेकर आए थे और यहां से कासगंज लौट रहे थे। उन्होंने बताया था कि वह मरीज को उतारकर मारुति कार की एजेंसी पर गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार लूटी गई।
इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को इंदिरा चौक से लेकर खेड़ा नवादा और मारुति सुजुकी एजेंसी जाकर कैमरों की रिकार्डिंग देखी गई। कार मालिक एजेंसी पर गया था, लेकिन उसने कोई सामान नहीं खरीद था। बाइपास के बाद कार के फुटेज नहीं मिल रहे हैं। पुलिस कार को तलाश कर रही है। लूट की रिपोर्ट दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें