फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला की जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते खाया था विषाक्त पदार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बृहस्पतिवार रात यूपी 112 पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक महिला की जान बचाई।
उसहैत थाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी 1292 पुलिस को बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है। इससे पीआरवी पर तैनात कमांडर महिपाल, सब कमांडर संदीप कुमार और पायलट बिट्टन खां मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि महिला ने आपसी विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया है, उसकी हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन

यूपी 112 पुलिस बिना समय गंवाए महिला को कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का तुरंत उपचार शुरू करा दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। यूपी 112 पुलिस के इस सराहनीय कार्य से उसे पीआरवी ऑफ द डे घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें