फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 17 केंद्र बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 17 केंद्रों पर शनिवार और रविवार को दो-दो पालियों में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में 34,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। परीक्षा केंद्रों में सिटिंग प्लान को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर छोटी-मोटी खामियों को भी दुरुस्त करा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पहली पाली में सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 8,664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शहर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा एसके इंटर कॉलेज में 768, ब्लूमिंगडेल स्कूल में 720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। देहात में सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान है। यहां 768 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
शुक्रवार रात से ही अभ्यर्थियों का बदायूं आना शुरू हो गया है। रोडवेज की ओर से छह रूटों पर अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। बस अड्डे पर सहायता केंद्र भी खोला गया है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्या न हो इसके लिए जाम वाले स्थानों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




परीक्षा केंद्रप्रत्येक पाली में परीक्षार्थी
-विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी -384
-बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ उझानी- 384
-महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी- 384
-बीआईएमटी- 480
-बीआरबी मॉडल स्कूल- 600
-दिल्ली पब्लिक स्कूल- 624
-राजकीय इंटर कॉलेज- 384
-द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज- 408
-शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज- 480
-राजाराम महिला इंटर कॉलेज- 432
-श्री कृष्ण इंटर कॉलेज- 768
-नकविया गर्ल्स इंटर कॉलेज- 432
-ब्लूमिंगडेल पब्लिक स्कूल- 720
-संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला, दातागंज- 480
-प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान- 768
-पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान- 504
- त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर- 432


-
वर्जन-
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी केंद्र पर कोई समस्या नहीं है। सचल दल सुबह से ही काम करने लगेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंध चौकस रहेंगे। - डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें