फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

विज्ञापन
सहसवान के मिशन श​क्ति कार्यक्रम में जानकारी देती महिला पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली पुलिस की ओर से मुहल्ला नसरुल्लागंज में मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ कर्मवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह और महिला पुलिस की ओर से छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बताया कि साइबर ठगी के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यातायात के नियमों की जानकारी दी। महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न को रोकना मिशन शक्ति-05 योजना के मुख्य उद्देश्य है। स्कूलों की छात्राओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें जागरूक किया गया तथा उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। छोटे बच्चों को गुड टच, बेड टच के बारे में भी समझाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें