फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वारंटी पकड़ने गलत घर में घुसी पुलिस, युवक से बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस हर शनिवार की रात वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चला रही है। जरीफनगर पुलिस ने शनिवार देर रात वारंटी की तलाश में एक घर में दबिश दी, लेकिन वह वारंटी का घर नहीं निकला। आरोप है कि सिपाहियों ने परिवार के एक सदस्य से खींचतान व बदसलूकी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अधिकारी पूरे मामले में भूलवश ऐसा होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जरीफनगर थाना पुलिस क्षेत्र के कस्बा दहगवां में शाकिर के घर देर रात जा धमकी। दरवाजा खुलवाने के बाद पुलिस की पूरी टीम घर के अंदर पहुंची। यहां पुलिस को वारंटी रागिब की तलाश थी। पुलिस का कहना था कि वो पत्नी से चल रहे मुकदमे की तारीख करने काफी समय से कोर्ट नहीं गया है, जबकि रागिब लगातार कोर्ट में हाजिर हो रहा था। पुलिस ने दस्तावेज चेक किए तो चूक का एहसास हुआ। इसी बीच वहां मौजूद एक युवक ने आरोप लगाया कि एक हेड कांस्टेबल ने घर में घुसते ही पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई।


भूल से नहीं, लगातार तीन बार दी गई दबिश
परिजनों का कहना है कि रागिब की तलाश में पुलिस शाकिर के घर में घुस आती है। कोई भूलवश ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। परिवार का कहना है कि पुलिस तीसरी बार घर में घुसी है। इससे पहले भी पिछले दिनों दो बार वारंटी की तलाश में दबिश दी थी। बार-बार पुलिस गलत पते पर जानबूझकर आ रही है। इधर, जरीफनगर के थानाध्यक्ष रविकरन सिंह ने बताया कि भूलवश पुलिस गलत घर में चली गई थी। खींचतान या गर्दन पकड़ने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन



पुलिस ने जिले भर से 50 वारंटी पकड़े
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में सभी थाना पुलिस ने शनिवार रात वारंटियों को पकड़ने का अभियान चलाया। पुलिस ने 50 वारंटियों को गिरफ्तार किया। देर शाम सभी वारंटियों को जेल भेज दिया गया। एक माह में 357 वारंटियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें