मामला रविवार रात करीब एक बजे का है। बिल्सी रोड बाजार में सर्राफ राकेश कुमार के चौकीदार सतीश शर्मा को पड़ोस में टावर परिसर में बदमाशों की आहट सुनाई दी। चौकीदार की मानें तो उसकी आवाज पर बदमाशों की ओर से हवाई फायर भी किया गया। चौकीदार ने घंटाघर चौराहे पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों को अवगत कराया। पुलिस कर्मियों ने कोतवाली से फोर्स बुलाकर पूरे इलाके के घेर लिया। टावर पर कार्यरत कर्मचारी भी जाग गए। टावर समेत आसपास इलाके में पुलिस करीब एक घंटा तक रही लेकिन बदमाश नजर नहीं आए। पुलिस ने पड़ोस के गलियारों में भी बदमाशों को तलाश किया। पुलिस के पहुंचने के बाद आसपास के घरों के लोग भी बाहर निकल आए। बदमाशों के बारे में पुलिस ने चौकीदार सतीश से भी पूछा। उसने फायर की बात तो की लेकिन बदमाशों के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बता पाया।