फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किन्नर को गोली मारने वाले आरोपी की कार पुलिस ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर में प्रेमी ने किन्नर को गोली मारकर घायल कर दिया था। किन्नर ने पुलिस को बताया कि गोली उसके घर के अंदर मारी गई थी, लेकिन पुलिस ने प्रेमी की कार में ही गोली लगने की बात कही है। पुलिस ने कार को बरामद किया है, जिसमें खून के धब्बे भी मिले हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा निवासी किन्नर चाहत को उसका प्रेमी बुधवार की रात अपने गांव रमजानपुर लेकर गया था। इसी दौरान रात में विवाद होने पर प्रेमी ने किन्नर को गोली मार दी। घायल किन्नर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बताया था कि गोली उसको घर के अंदर ही मारी गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि उसको गोली प्रेमी की कार के अंदर ही लगी थी। पुलिस को कार के अंदर खून के धब्बे मिले तो पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें