फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने 25 हजार का एक और इनामी गैंगस्टर दबोचा, जेल भेजा

विज्ञापन
पकड़ा गया गैंगस्टर साहिल।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बुधवार सुबह एक और 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। यह गैंगस्टर काफी समय से वांछित चल रहा था। थाना पुलिस उसको तलाश कर रही थी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी साहिल वांछित गैंगस्टर है। काफी समय से पुलिस उसको तलाश कर रही थी। जब भी पुलिस उसको तलाश करने जाती थी, वह अपना घर छोड़कर भाग जाता था या फिर ठिकाने बदलकर रह रहा था। इससे पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना मिली कि गैंगस्टर साहिल बरेली बाइपास पर अवंतीबाई तिराहे पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को गठित कर बरेली बाइपास के तिराहे पर घेराबंदी कर दी। बाद में पुलिस ने उसे तिराहे पर ही दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। एक दिन पहले मंगलवार को 25 हजार का ही इनामी गैंगस्टर फिरासत पकड़ा गया था। दो दिन में यह दूसरा इनामी गैंगस्टर पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें