शहर में पैदल मार्च करते एसपी सिटी, सीओ सिटी और इंस्पेक्टर। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। ज्ञानवापी मामले को लेकर पुलिस सतर्क रही। जिले भर में पैदल मार्च किया गया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था देखी और संदिग्ध वाहनों को चेक किया। इसके अलावा शाम को भी जिले भर में पैदल मार्च किया गया। इधर, 15 सितंबर को शहर की जामा मस्जिद के मामले की सुनवाई को लेकर भी पुलिस सतर्क है।
सोमवार को एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ आलोक मिश्रा, इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने शहर में पैदल मार्च किया। उनके अलावा एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने वजीरगंज व सैदपुर कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान तमाम वाहनों की चेकिंग की गई। सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया।
प्रशासन सतर्क रहा। एसडीएम ज्योति शर्मा व सीओ ओजस्वी चावला के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में पैदल मार्च किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।