फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने देखी सराफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
सराफा बाजार में व्यापारियों से जानकारी लेते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान। स - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सोमवार शाम शहर में घूमकर तमाम इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने सराफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

शाम के समय एसएसपी, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान शहर के छह सड़का से पैदल मार्च पर निकले। इस दौरान कोतवाली और सिविल लाइंस थाना पुलिस को बुला लिया गया। एसएसपी छह सड़का से घंटाघर चौराहा, चूना मंडी, हलवाई चौक, सराफा बाजार, मालवीय गंज चौराहा आदि इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान एसएसपी ने सराफा बाजार में व्यापारियों से बातचीत की। उनकी दुकानों पर कैमरे आदि भी चेक किए गए। बाजार में तमाम दुकानों पर कैमरे नहीं लगे पाए गए। उन्हें कैमरे लगाने को गया है। एसएसपी ने दुकानदारों से चौकीदार रखने और पुलिस की नियमित ड्यूटी के बारे में भी जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें