बिल्सी। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के गांव रुदैना निवासी हेत सिंह, प्रमोद, जयपाल, परौली निवासी रामकिशन, श्याम मोहन, गांव खेड़ा पश्चिमी निवासी गोविन्द, गुधनी निवासी रघुवीर, मिर्जापुर शोहरा निवासी विजय विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे थे। उनका अदालत से वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद