फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें निस्तारित करें जमीन संबंधी मामले

Sun, 24 Sep 2023 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कादरचौक थाने में समाधान दिवस पर ​शिकायतें सुनते डीएम और एसएसपी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं। डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह कादरचौक थाने पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण कराया। डीएम ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मिलकर जमीन संबंधी मामलों को निस्तारित कराएं।
विज्ञापन


डीएम मनोज कुमार ने कहा कि थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें आपस में बात कर प्रत्येक शिकायत को निस्तारित कराएं। इसमें ऐसा नहीं हो कि पुलिस न जाए और राजस्व विभाग के कर्मचारी जाएं या पुलिस केवल पर मामले को न छोड़ें। दोनों टीमें मौके पर जाकर जांच करें और मामलों को सुलझाएं। फरियादियों को भटकना नहीं पड़े।
बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कादरचौक थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने दिवसाधिकारी, सीसीटीएनएस, कार्यलेख जीडी, महिला हेल्प डेस्क, संतरी पहरा, थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक आदि का मुआयना किया गया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर चालू कराएं। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं संबंधी मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें