स्थानीय खुफिया इकाई भी आईबी के अलर्ट पर सतर्क, पठानकोट हमलों के बाद बरती जा रही एहतियात
पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इससे पहले जिले से सटे संभल से आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी और मेरठ से इजाज की गिरफ्तारी के बाद बदायूं भी खुफिया एजेंसियों के रडार पर था। इजाज कई महीने से बरेली में रह रहा था। पठानकोट के ताजा हमले के बाद खुफिया विभाग संभल और बरेली के साथ बदायूं को लेकर भी सतर्क है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चला। एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि पुलिस पूरी सतर्कता बरती रही है। अभिसूचना इकाई भी सतर्कता से काम कर रही है।