फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस-प्रशासन ने सपा नेता शिवपाल को जिले से बाहर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पर रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने और द्वेष फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब सोमवार शाम उन्हें पुलिस-प्रशासन ने बाहरी व्यक्ति बताते हुए जिले की सीमा से बाहर कर दिया। पुलिस टीम उन्हें कासगंज जिले की सीमा पर छोड़कर आई।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करीब एक महीने से अपने भतीजे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की कोठी पर रह रहे थे। उनका बेटा आदित्य यादव सपा का उम्मीदवार है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की ओर से सोमवार को दोपहर उन्हें एक नोटिस दिया गया। इसमें जिला छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद शाम के समय उन्हें पुलिस टीम कासगंज जिले की सीमा तक अपने साथ ले गई और छोड़कर लौट आई।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को जिले के बाहर भेज दिया गया है। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन है कि चुनाव प्रचार थमने के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति जिले में नहीं रहेगा। इसके तहत उन्हें नोटिस दिया गया था।- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें