फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: बदायूं में सियासी पारा बढ़ाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 25 अप्रैल को करेंगे चुनावी जनसभा

Sat, 20 Apr 2024 11:31 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसको लेकर भाजपा पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
सभा स्थल का जायजा लेते केंद्रीय मंत्री वीएल वर्मा व अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले की सियासत के मुद्दों और मिजाज में 2017 से 2024 के बीच काफी बदलाव आया है। सात साल के अंतराल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार बदायूं के उसी हरप्रसाद पटेल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जहां वह 11 फरवरी 2017 को आए थे। अंतर सिर्फ इतना होगा कि तब वह विधानसभा उम्मीदवार के समर्थन में आए थे और अब लोकसभा उम्मीदवार के समर्थन में आ रहे हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने 2017 में बदायूं के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाते हुए सपा के मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, अखिलेश यादव पर सियासी वार किए थे। उनकी चुनावी सभा के बाद मार्च 2017 में मतदान हुआ था। सदर क्षेत्र से महेश गुप्ता, दातागंज से राजीव कुमार सिंह, बिल्सी से आरके शर्मा, बिसौली से कुशाग्र सागर, शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य उस चुनाव में जीते थे, पर सहसवान सीट को भाजपा नहीं जीत सकी थी। भाजपा के पास 2012-17 में एक भी सीट नहीं थी। फिर 2019 में लोकसभा के चुनाव हुए तो सपा के गढ़ को चुनौती देकर संघमित्रा मौर्य भाजपा की सांसद निर्वाचित हुईं। 
अब 2024 में भाजपा को सीट बचानी है। इस बीच पीएम मोदी का दौरा हो रहा है। वह 25 अप्रैल को बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब 2017 में आए थे तब भी वह मंच पर थे और व्यवस्थाएं संभाली थीं। अब भीड़ अधिक होगी। उसके हिसाब से ही तैयारियां की जा रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की हैसियत से भी एक बार आ चुके हैं मोदी
2009 के लोकसभा चुनाव में तब के भाजपा उम्मीदवार डीके भारद्वाज का प्रचार करने के लिए नरेंद्र मोदी आए थे। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

मैदान देखने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा नेताओं के साथ हर प्रसाद ग्राउंड का निरीक्षण किया। रैली की तैयारी के लिए सभी नेताओं ने बैठक की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, बदायूं के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें