फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप सवार बदमाशों ने चाचा-भतीजे से 11 हजार रुपये लूटे

Sun, 15 Oct 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में कछला-शाहबाद रोड पर शनिवार रात पिकअप सवार बदमाशों ने बाइक से आ रहे चाचा-भतीजे को रोक लिया। बदमाशों ने सरिया से पीटकर उनसे 11 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंची फैजगंज बेहटा और रामपुर पुलिस ने घायल को आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे हायरसेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वारदात शनिवार रात करीब 9:45 बजे हुई। संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी राजपाल और उसके चाचा कुंवरपाल बाइक से रामपुर जिले के गांव ढकिया से अपने घर लौट रहे थे। बाइक राजपाल चला रहे थे। ये लोग फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भोजपुर के नजदीक पहुंचे तभी अरिल नदी के सुनसान इलाके में पिकअप में सवार बदमाशों ने बाइक रोक ली और मारपीट शुरू कर दी।
बदमाशों ने सरिया मारकर कुंवरपाल का हाथ तोड़ दिया। सिर पर भी सरिया से वार किया। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। राजपाल को भी काफी चोटें आईं। मारपीट के बाद बदमाश उनसे 11 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। चीख-पुकार सुनकर नजदीक स्थित भट्ठे से कई मजदूर दौड़कर आए।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। इसके थाना पुलिस के साथ रामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुंवरपाल और राजपाल को आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायरसेंटर रेफर कर दिया गया। राजपाल स्टेट बैंक में वाहन चालक हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें