बदायूं। नीट की परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को कठिन बनाया। कहा कि जीव विज्ञान समेत बाकी विषय के प्रश्न आसान थे। इसकी वजह से अधिक नंबर आने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) हुई। परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने अपनी परीक्षा के बारे में अभिभावकों से बात की। अभ्यर्थियों ने बताया कि ओवर ऑल प्रश्न पत्र ठीक आया था। हालांकि अभ्यर्थियोें के चेहरे पर ज्यादा रौनक नहीं दिखाई दे रही थी।
पांच सेंटरों पर 3009 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी
जिले में पांच सेंटरों पर परीक्षा हुई। परीक्षा के सिटी कोऑडिनेटर... इसमें एपीएस इंटर नेशनल स्कूल में 716 में से 685, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में 456 में से 439, ब्लूमिंगडेल स्कूल में 624 में से 604, मदर एथीना स्कूल में 600 में से 575 और डीपीएस में 720 में से 706 ने परीक्षा दी। परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में हुई। कॉलेजों में एंट्री के दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इसके बाद में अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया। उसके बाद में बायोमैट्रिक से उपस्थिति लगी और प्रवेश पत्र पर मोहर लगाई गई।
छात्र-छात्राओं ने कहा...
पहले भी नीट दी है। उसकी अपेक्षा इस बार प्रश्नपत्र कठिन आया। खासतौर पर भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में कठिनाई हुई।
-उदय प्रताप, बिसौली
परीक्षा में स्तरीय प्रश्न पूछे गए थे। भौतिक विज्ञान के प्रश्न कठिन लगे, उसकी अपेक्षा जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न आसान थे। -मुस्कान मौर्य, उझानी
एमबीबीएस में दाखिला लेने के बाद डॉक्टर बनने का इरादा है। परीक्षा में फिजिक्स के प्रश्नों ने काफी उलझाया है। इन प्रश्नों को हल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ी। -आकाश मिश्रा, बदायूं
फिजिक्स के प्रश्न अधिक लंबे थे। इस वजह से प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लग गया। बाकी प्रश्नों को हल करने के लिए कम समय मिल सका। -शिवानी, नेकपुर
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद