फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसएसपी

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने शनिवार देर शाम जिले का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराया जाएगा। किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग एसपी रेलवे के पद पर गोरखपुर में रही। इसके बाद एसएसपी इटावा रहे। बदायूं ट्रांसफर होने से पहले एटीएस में तैनात थे। चार्ज संभालने के बाद उन्हाेंने जिले के सर्किल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में बताया कि शासन की मंशा के अनुसार काम किया जाएगा।
आपराधिक घटनाएं न हों, इसकी पूरी कोशिश की जाएगी। जनता की समस्याओं और महिला संबंधी मामलों को प्राथमिकता से लिया जाएगा। एक जुलाई से नया कानून लागू हो रहा है। इसके लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान पत्रकारों ने रिश्वतखोरी और बिगड़ी यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाया। इस पर एसएसपी ने कहा कि जिले में कोई ऐसा कार्य होने दिया जाएगा, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो। वार्ता के इस दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात राममोहन सिंह और सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें