फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का आशीर्वाद और विश्वास भाजपा के साथ : भूपेंद्र

Sat, 06 May 2023 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
05बीडीएन12- भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद भाजपा के साथ है। निकाय चुनाव में अंतिम चुनाव बूथ पर ही लड़ा जाता है। मतदान के दिन सभी कार्यकर्ता मुस्तैदी से काम करेंगे, तभी सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर कृष्णा लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाएं। उनको सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। वोट के दिन बूथ स्तर पर अधिक मेहनत की जरूरत है। अभी से उसकी तैयारी कर लें। उन्होंने जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रचंड जीत दिलाने की कार्यकर्ताओं से अपील की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा, संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है और इसी मजबूत ढांचे के बल पर मोदी योगी के नेतृत्व में भाजपा इतिहास रचने जा रही है। भाजपा सरकार में सभी के विकास पर काम चल रहा है। बुनियादी ढांचा बदल रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, नगर पालिका प्रत्याशी दीपमाला गोयल, शैलेंद्र मोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

05बीडीएन12- भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें