बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में चल श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक सुरेश रतन शास्त्री ने कान्हा के माखन चोरी का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं, उन्हें अपवित्र भावना वाले लोग पसंद नहीं हैं। पवित्र भावना रखने वाले लोगों को प्रभु पसंद करते हैं और उसी को दर्शन का लाभ देते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के दर्शन ऋषि-मुनियों को भी आसानी से सुलभ नहीं होते। माखन चोरी की लीला से भी भगवान एक संदेश देते हैं। इस मौके पर केशवदेव शाक्य, चरण सिंह, रवि सागर, दुर्गपाल शाक्य, फूलसिंह, प्रेमपाल, प्यारेलाल, नत्थूलाल, वेदराम, महीलाल, सुषमा शाक्य आदि रहे। संवाद