फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव बोंदरी में हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट से लगे झटके

विज्ञापन
बोंदरी गांव में इसी ट्रांसफॉर्मर पर टूटा हाईटेंशन लाइन का तार। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव बोंदरी में रविवार सुबह कई ग्रामीणों के घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर एक भैंस मर गई और एक महिला झुलस गई। महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। करीब सौ से ज्यादा लोगों के टीवी, फ्रिज, कूलर समेत इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह बोंदरी गांव में ट्रांसफॉर्मर से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर जा गिरा। इससे ग्रामीणों के घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। जिन लोगों के घरों में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण चल रहे थे वह एक साथ फुंंक गए। गांव के टीकाराम की भैंस उनके घर में बंधी थी। बारिश होने की वजह से उनके घर का आंगन गीला था, जिससे आंगन में करंट फैल गया। भैंस को भी तेज करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
गनीमत रही कि परिवार वाले चारपाई, तख्त आदि के ऊपर चढ़ गए। इससे उनकी जान बच गई। दूसरी ओर गांव की रूबी (40) पत्नी भगवान सिंह अपने घर के आंगन में खड़ी थीं, उसको भी तेज करंट लगा। वह जमीन पर गिरकर झुलस गईं। जैसे-तैसे उन्होंने महिला को उठाया। वह उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन

ग्रामीण रामस्वरूप ने बताया कि करंट इतना तेज था कि उनकी भैंस भी करंट लगने से गिर गई थी। कई लोगों के घरों में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। गांव के अनोखे, जगवीर, पूरन, ओमपाल, भोजराज, आसीत, रामू समेत करीब सौ से ज्यादा लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। तब कहीं गांव की आपूर्ति बंद कराई गई। फिलहाल लाइन ठीक नहीं हुई है। ग्रामीणों ने लाइन ठीक कराने की मांग की है।

एक माह से टूटा पड़ा है खंभा, छतों पर लटकी है लाइन
बोंदरी गांव में ग्राम प्रधान आरती यादव के घर के नजदीक करीब एक माह से बिजली का खंभा टूटा पड़ा है। बिजली की केबल लोगों के घरों की छत पर लटकी हुई है। कई मकानों के सामने से केबल लटक रही है। यहां तक कि लोग अपने हाथों से केबल पकड़ सकते हैं। ग्राम प्रधान भी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन खंभा ठीक नहीं किया गया।

बोंदरी गांव में इसी ट्रांसफॉर्मर पर टूटा हाईटेंशन लाइन का तार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें