बगरैन में श्रीकृष्ण लीला देखने को उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : samvad
बगरैन। प्राचीन जन्माष्टमी मेले के दौरान कंस वध का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।
श्री कृष्ण लीला मंचन में दिखाया गया कि कंस ने साजिश के तहत अपने सेनापति अक्रूर को भेजकर गोकुल से कृष्ण को मथुरा बुलवा लिया। मथुरा आने पर कंस ने अपनी चाल के अनुसार दंगल का आयोजन करवाया। इसमें दूर-दूर से पहलवान बुलाकर श्री कृष्ण से युद्ध कराया। इसके बाद हाथी से भी कुचलवाने का प्रयास किया। अंत में भगवान कृष्ण ने कंस से युद्ध किया और उसे मारकर जनता को अत्याचार से मुक्ति दिलाई। कंस का वध होते ही पूरा पंडाल श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भगवान शंकर की झांकी सजाई गई और जुगनू जादूगर ने कई करतब भी दिखाए। कुंवर शिवम प्रताप सिंह ने श्री कृष्ण व राधा रानी की आरती उतारी। रात में लखनऊ के जादूगर एसके सागर ने कई चौकाने वाले आइटम पेश किए। इस मौके पर संदीप मिश्रा, अनुराग पाराशरी, ओमपाल दद्दा, महेश गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।