फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दबंगों ने घर में लगाई आग, नुकसान हुआ

Thu, 23 Oct 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुरगांव में दबंगों में एक ग्रामीण के घर में आग लगा दी जिससे उसकी घर-गृहथी का सामान जल गया। बताते हैं के दबंगों ने घर में आग उस समय लगाई जिस समय पीड़ित घर पर नहीं था, वह अपने खेत पर गया हुआ था। घर में पीड़ित के पत्नी और बच्चे थे। बच्चों की चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग आ गये और उन्होंने आग पर काबू पाया। पीड़ित अवधेश अपने खेत पर रखवाली करने गया था। इसी समय जान-माल की क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी। घर वालों ने अवधेश को आग लगाने की घटना की जानकारी दी तो भागता हुआ आया तो देखा की घर का सारा सामान जल गया। घर में बंधे मवेशियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 पुलिस और थाना मूसाझाग को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें