फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मजिस्ट्रेटी जांच में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे लोग, अब पुलिस को जाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बाबा कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड के बाद हुई पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी नहीं हुई है। अब तक जनता का कोई व्यक्ति बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है। इसलिए अब घटनाक्रम से जुड़े पुलिस कर्मियों को बयान देने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम विनोद कुमार के बेटे आयुष (13) और अहान (06) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी साजिद और उसका भाई जावेद उनके घर के सामने ही सैलून की दुकान चलाते थे। आरोप है कि वह शाम को चाकू लेकर विनोद के घर में घुस गए थे और दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी।
कुछ घंटे बाद हत्यारोपी साजिद शेखूपुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि जावेद भाग निकला था। डीएम मनोज कुमार ने पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच कर रिपोर्ट 15 दिन में सौंपने का आदेश दिया था। अब 15 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन जांच पूरी नहीं हुई है।जांच के शुरुआती दौर में सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने जनता से अपील की थी कि इस संबंध में किसी को कोई बयान दर्ज कराने हैं तो वह सीधे कार्यालय आकर गोपनीय तरीके से अपने बयान दर्ज करा सकता है, लेकिन अब तक जनता से कोई व्यक्ति अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि लोगों के लिए बयान देने का विकल्प अभी खुला है। मुठभेड़ करने वाले पुलिस कर्मियों से लेकर इससे जुड़े सभी पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। नोटिस भेजकर पुलिस कर्मचारियों को तलब किया जाएगा। ताकि जांच रिपोर्ट डीएम के पास भेजी जा सके।

अभी पुलिस मुठभेड़ की जांच चल रही है। इसमें जनता का कोई व्यक्ति अपने बयान दर्ज कराने नहीं आया है। इस संबंध में संबंधित पुलिस कर्मियों को नोटिस भेजे जाएंंगे। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। - अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें