बिसौली में आधार कार्ड बनवाने को खड़े लोग। संवाद
बिसौली। तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने को लेकर लोग परेशान हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को धिमरपुरा, कालूपुर, कमालपुर, बसई, अफगना, दबतोरी आदि गांवों के लोग डाकघर पर पहुंचे और लाइन मेें खड़े हो गए। घंटों तक नंबर न आने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि नगर में अधिकांश बैंकों में आधार कार्ड बनवाने के लिए मशीन लगी है, लेकिन वह आधार कार्ड बनाने को मना करते हैं। पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने उन्हें समझाकर शांत किया। पोस्ट मास्टर महेश चंद्र ने कहा मुख्य डाकघर पर नियमित रूप से आधार कार्ड बनाएं जा रहे हैं, जबकि अन्य बैक शाखाओं में लोगों को यह सुविधा संतोषजनक नहीं मिल रही है। यदि वहां पर भी नियमित रूप से आधार कार्ड बनवाए जाने लगें तो लोगों की भीड़ खत्म हो जाएगी। राजेश, मुनीश, दिवाकर, रामप्रताप, दिनेश, संजीव, राकेश आदि मौजूद रहे। संवाद