नवरात्र के पावन पर्व पर देवी भक्त पूरी तरह पूजा-पाठ में रम गए हैं। पूरे दिन व्रत के बाद आरती का प्रतिदिन चल रहा है। सुबह स्नान ध्यान के बाद पूजा अर्चना का क्रम चलता है। मंदिरों और ग्राम देवता के थानों पर पूजा अर्चना के साथ दिन की शुरूआत होती है और शाम मां की आरती से समापन होता है। शहर के नगला मंदिर पर बुधवार को भी पूजा अर्चना को भीड़ लगी रही। सुबह लोंग और बताशे से पूजा हुई तो नारियल का भोग भी लगाया गया।