बिल्सी। नगर पालिका की अनदेखी से दुर्गा नगर कॉलोनी में सफाई नहीं हो रही है। इसलिए कालोनी के लोग परेशान है। बाईपास मार्ग पर दुर्गा नगर कॉलोनी की नालियां टूटी हैं। नालियों का पानी और कूड़ा खाली प्लाटों में जा रहा है। सफाई कर्मचारी के न आने से सड़कों पर गंदगी रहती है। कई बार नगर पालिका में शिकायत कर कूड़ा गाडी भेजने का आग्रह किया। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। काॅलोनी के रंजीत सिंह, राजू प्रजापति, जयकुमार, भोजराज सिंह, मनोज कुमार सिंह, कृष्णा देवी, अशोक शर्मा, राजू शर्मा, रवि सिंह, नीरज शाक्य आदि ने नियमित सफाई कराने की मांग की है। संवाद