फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं जीवित प्रमाण पत्र

Sun, 01 Nov 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पेंशनरों के शत-प्रतिशत ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश संयुक्त सचिव ने जारी किए हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि जिन पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों ने अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रस्तुत नहीं किया है, वे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड कर कोषागार को भेज सकते हैं। पेंशनर अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से पहले आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें। इसके बाद प्ले स्टोर से ही जीवन प्रमाण ऐप इंस्टॉल कर उसे ओपन करें और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र कोषागार को भेज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर यह सुविधा संबंधित कोषागार, बैंक, जनसेवा केंद्र, डाकघर तथा मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें