म्याऊं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी दो लोगों की बाइक से गिल्टैया निवासी नीरज पुत्र दिनेशपाल (27) की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से नीरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके सिर और कूल्हे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना पर पीआरवी-112 पुलिस टीम पहुंची और घायल नीरज को तुरंत पीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. होशियार खान ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद