मेडिकल कॉलेज में देहदान करने वाले दंपती को संकल्प पत्र देकर सम्मानित करते प्राचाार्य डॉ. अरूण क
बदायूं। ऑफिसर कॉलोनी स्थित डायट परिसर निवासी प्रमेंद्र पटेल, उनकी पत्नी कामनी ने बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर देहदान का संकल्प लिया।
दंपती ने एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन एवं प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन की मौजदूगी में पंजीकरण कराकर देहदान का संकल्प पत्र भरा। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने दंपती को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दंपती ने बताया कि उन्होंने योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर से प्रेरित होकर यह संकल्प लिया है। इस मौके पर डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. अर्जित गंगवार, डॉ. पारूल सक्सेना, डॉ. मयंक त्यागी, पुष्पेंद्र पाल, टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता एवं अशोक कुमार मौजूद रहे। संवाद