फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्राइमरी स्कूल सरनमई के विलय के खिलाफ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। प्राथमिक विद्यालय सरनमई स्कूल का अन्य स्कूल में विलय करने का विरोध किया गया। शिक्षक और अभिभावकों ने शुक्रवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा उसावां एवं संघर्ष समिति के सदस्यों ने इस संबंध में बैठक किया। इस दौरान विरोध करते हुए कहा कि उसावां ब्लाक के विलय किए गए विद्यालयों में सर्वाधिक बच्चों की संख्या वाला प्राथमिक विद्यालय सरनमई है। इससे छोटे बच्चों को समस्या होगी। सरकार की इस व्यवस्था को बालक -बालिका विकास विरोधी करार दिया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम सेवक वर्मा, ब्लॉक मंत्री अरविंद यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष योगेश पाल शाक्य, नफीस अहमद खान, हेमेंद्र कुमार, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें