बताते चलें कि शुक्रवार को कॉलेज में एक शिक्षक ने कक्षा 11 के छात्र के कुछ कहने पर उसे चांटा मार दिया था। इसका छात्र द्वारा विरोध करने पर काफी गरमागरमी भी हुई। अन्य शिक्षकों के आने पर मामला सुलटा दिया गया। शनिवार को छात्र अपने अभिभावकों को साथ लेकर विद्यालय आया। अभिभावकों ने बात की तो फिर गर्मा गर्मी हो गई। दोनों ओर से जमकर कहासुनी हुई। इस बीच दोनों पक्षों के आक्रामक होने पर मारपीट की नौबत आ गई। किसी ने इसकी सूचना थाने पर दे दी। पुलिस मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को इधर-उधर कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों तथा विघालय के प्रधानाचार्य को थाने बुलाया। जहां लिखित समझौता करके मामले को सुलटा दिया गया। इस घटना से पढ़ाई कार्य भी बाधित हुआ। क्षेत्र में अफवाहें भी उड़ने लगीं।