फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जन्मभूमि को मिले तीर्थ स्थल की मान्यता

Fri, 11 Sep 2015 08:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी क्रम में नेकपुर स्थित भगवान परशुराम इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने खुला पत्र मुख्यमंत्री के नाम जारी किया है। पत्रकारों के बीच केंद्रीय सचिव मधुकर शर्मा एडवोकेट, जिला संयोजक राहुल पांडेय, जिला प्रभारी अवनेश मिश्रा, संरक्षक राधाकृष्ण तिवारी आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अपनी घोषणा पर अमल करने का समय आ गया है। प्रदेश के कई जिलों से एक साथ इस प्रकार खुला पत्र प्रेस को जारी किया गया है। इसमें भगवान परशुराम जन्मभूमि को भगवान, राम और भगवान कृष्ण जन्मभूमि की भांति मान्यता प्रदान करने की भी मांग है। संकल्प दोहराया गया है संघर्ष समिति अपनी मांगे मनवा कर रहेगी। खुला पत्र पाठन के समय संघर्ष समिति से जुड़े लोगों में मोहित कुमार मिश्रा, नरेश पाल, भीष्म देव मिरा, संजय मिश्रा, विवेकया शर्मा, योगेंद्र शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, अंकुश चतुर्वेदी, संघर्ष शंखधार, योगेश पांडेय, दक्षेश भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें