सूचना के बाद रेंजर एके त्यागी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन बाद भी वन विभाग की टीम तेंदुआ पकड़ना तो दूर, उसका सुराग तक नहीं लगा सकी है। इससे तीनों गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। लोग खेतों की तरफ भी नहीं जा रहे हैं। सहसवान रेंज के रेंजर एके त्यागी का कहना है कि टीम लगातार गश्त कर रही है। टीम को अभी तक कोई तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई नहीं दिया है।
तीन दिन बाद भी नहीं आई पगचिन्हों की रिपोर्ट
जिले में एक के बाद एक गांव में तेंदुआ देखा जा रहा है। वहीं वन विभाग द्वारा शनिवार को भेजे गए पगचिह्नों के सैंपल की मंगलवार तक रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। रिपोर्ट में पता लग सकता है कि यह पगचिन्ह किसके हैं।