उझानी में पंचमुखी मंदिर के वार्षिकोत्सव में पूजन कराते पुरोहित। संवाद
उझानी। पंचमुखी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव का तीसरे दिन बुधवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। समापन से पहले मंदिर प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने कन्या भोज कराया। पुरोहित और संतों को दक्षिणा भी भेंट की गई। वार्षिकोत्सव के पहले दिन रामायण के अखंड पाठ और दूसरे दिन संकीर्तन के अलावा धार्मिक कार्यक्रम हुए। पंचमुखी हनुमान को रोट भी अर्पित किया गया। कमेटी के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा ने बताया कि मंदिर के महंत शैलेंद्र शर्मा ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सवाद
अंतिम दिन कन्या भोज के बाद आयोजकों ने संत और पुरोहितों को भोजन कराया। कन्याओं समेत पुरोहिता और संतों को दक्षिणा भी भेंट की गई। देर शाम तक चले भंडारे में भक्तों ने सब्जी और पूड़ी का प्रसाद पाया। भक्तों ने मंदिर परिसर की परिक्रमा भी की। व्यवस्थाओं में उमाशंकर गोस्वामी, अवधेश वर्मा, सुननील सचदेवा, संजय मित्तल, राकेश कुमार, सनी गोस्वामी, हरीओम गर्ग, जीतू मेंदीरत्ता, आशीष शर्मा आदि का सहयोग रहा।