फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पंचायत सहायक की मौत

विज्ञापन
अरविंद कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर ज्योरा पारवाला गांव के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पंचायत सहायक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी अरविंद कुमार (28) पुत्र सेवाराम फौजी मंगलवार की देर शाम वितरोई से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योरा पारवाला गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उपचार के लिए बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के मुताबिक, मृतक अरविंद गांव में ही पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत था। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें