फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में 48 केंद्रों पर धान खरीद आज से

विज्ञापन
वज़ीरगंज में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करती बीडीओ शैली गोविल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मंगलवार से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन ने इस बार पांच एजेंसियों को धान खरीद करने के लिए नामित किया है। इस बार 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 16 केंद्र खाद्य विभाग के हैं।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य मिल सके। इसके लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक कि अधिकारियों को समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में धान खरीद के लिए जिला प्रशासन ने इस बार 48 केंद्र खोले हैं। इसके लिए पांच एजेंसियों को भी नामित किया गया है, जिनमें 16 खाद्य विभाग, 12 यूपीएसएस, 10 पीसीएफ, नौ पीसीयू और एक एफसीआई का केंद्र बनाया गया है। इससे किसानों को धान बेचने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अतुल वशिष्ठ ने बताया कि जनपद में धान खरीद के लिए बनाए गए केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए ग्रेड ए के धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल व अन्य के लिए 2300 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी है। कटाई/छंटाई के 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से देने होंगे। उन्होंने बताया कि धान खरीद ई-पॉप (पॉइंट ऑफ परचेज) मशीन के माध्यम से की जाएगी। वहीं इस बार 35 हजार एमटी का लक्ष्या विभाग के लिए शासन ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें