धान की फसल की क्रॉप कटिंग करवाते डीएम व अन्य। स्रोत- सूचना विभाग
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को तहसील सदर के ब्लॉक जगत स्थित गांव दौरी निरोत्तमपुर में किसान नरेंद्र सिंह के खेत में जाकर धान की फसल की क्रॉप कटिंग करवाई। इस दौरान धान की तौल कराई गई। यह औसत पौने चार क्विंटल प्रति बीघा या करीब 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार के बराबर है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के प्रयोग से जिले में धान की औसत उपज और उत्पादन के सटीक आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर किसानों की फसल में होने वाले नुकसान का मूल्यांकन और फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित करने में सहायता मिलती है।