पचौरी नगला में भीषण अग्निकांड, 35 घर जले
पचौरी नगला गांव में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 35 से ज्यादा घर जल गए। इस अग्निकांड में लाखों क्षति हुई और कई मवेशी बुरी तरह झुलस गए। खबर मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर तहसीलदार राजेंद्र चौधरी ने राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचकर आग में हुए नुकसान का आंकलन किया। थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव पचौरी नगला में सोमवार दोपहर धनपाल के घर में अचानक आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग गांव के दानवीर, भूदेव, रनवीर, भूपाल, मूलचंद्र, सुधीर, रजनीश, सौदान, पप्पू, तुलसी, नागेंद्र, फूल सिंह समेत 35 से ज्यादा लोगों के घरों को चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के मुताबिक इस अग्निकांड में करीब 60