फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में पुलिस की टीम को हराकर जीती पीएसी

विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में क्रिकेट मैच खेलते पुलिस व पीएसी के जवान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में रविवार शाम पुलिस व पीएसी के बीच क्रिकेट मैच क आयोजन हुआ, जिसमें पीएसी के जवानों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच का शुभारंभ एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने कराया, जिसमें टॉस जीतकर पीएसी के जवानों ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया गया। पुलिस के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 76 रन बनाए। बाद में पीएसी के जवान इसका जवाब देने के लिए मैदान में उतरे।
उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मात्र छह ओवर में अपने चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मैच जीतने वाली टीम और पुलिस टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान इस दौरान पुलिस लाइन ग्राउंड में सीओ उझानी/लाइन शक्ति सिंह और प्रतिसार निरीक्षक मोहम्मद हकीमुद्दीन समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें