फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज और इस्लामनगर में बनेंगे ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल

विज्ञापन
नितेष जौहरी।
विज्ञापन
बदायूं/दातागंज। हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल मिले, इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका दातागंज और नगर पंचायत इस्लामनगर में ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल के निर्माण और पाइप लाइन बिछाने के लिए शासन ने बजट मंजूर कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया होने लगेगा।
विज्ञापन

हर घर को शुद्ध पानी देने की मंशा से शासन ने जल निगम को नगर पालिका, नगर पंचायतों में काम कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नगर निकायों में नए ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल बनाए जाएंगे, साथ ही पाइपलाइन डाली जाएगी। जल निगम की ओर से पेयजल पुनर्गठन योजना में दातागंज को शामिल किया गया है। दातागंज में एक ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। तीन ट्यूबवेल भी बनाए जाएंगे।
इसके अलावा पूरे नगर में पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके लिए 54 करोड रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 14 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। पहली किस्त मिलने के बाद में जल निगम ने ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू करा दिया है। नगर पंचायत इस्लामनगर में भी करीब 27 करोड़ की लागत से काम किया जाएगा। यहां भी एक ओवरहेड टैंक और दो ट्यूबवेल बनाए जाएंगे। इसके अलावा करीब 60 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


नई पाइप लाइन से लीकेज की नहीं होगी समस्या
-नई पाइपलाइन बिछाने के पीछे विभाग की मंशा है कि पुरानी पाइपलाइन का फ्लो उतना बेहतर नहीं है, क्योंंकि वह कई जगह से टूट गई है, इसकी बार-बार मरम्मत करनी पड़ती है। यह आने वाले दिनों में और परेशानी पैदा करेगी। इसे ध्यान में रखते हुए पूरी पाइप लाइन को ही बदला जा रहा है।

फोटो-25
- पुरानी पाइपलाइन से पानी आ तो रहा है, लेकिन कई बार गंदा पानी आ जाता है। ऐसे में जब कर्मचारी से बात की तो उन्होंने बताया कि पाइप लाइन कुछ जगह से लीक हो गई है। लिहाजा नई पाइपलाइन डालना ही बेहतर है। - नितेष जौहरी, दातागंज
-
फोटो-26
- लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, इससे अच्छी बात और क्या होगी। इंसानों में बीमारी की मुख्य वजह पानी की अशुद्धि है। शुद्ध पानी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। - विनोद अग्रवाल, दातागंज

फोटो-35
-शासन का बेहतर प्रयास है कि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। अगर ऐसा होता है तो लोगों को पेट संबंधी बीमारियों से भी निजात मिल सकेगी। क्योंकि अधिकतर बीमारी पानी की वजह से होती हैं। - अमन, इस्लामगनर

फोटो-36
-सर्दियों में तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन गर्मियों में कुछ जगहों पर अपेक्षाकृत पानी नहीं मिल पाता है। अब उम्मीद जागी है कि सभी जगहों पर भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। - सौरभ, इस्लामनगर
-
यहां पर जो पाइप लाइन अभी पड़ी हुई है, वहां काफी पुरानी थी। इसमें आए दिन लीकेज की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई पाइप लाइन पड़ जाने के बाद में लोगों का पेयजल आपूर्ति की सप्लाई पूरी और शुद्ध मिल सकेगी।
-हरी लाल पटेल, ईओ दातागंज
-

नगर का क्षेत्रफल पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। ऐसे में तमाम जगह पानी की पाइप लाइन नहीं है। इसकी वजह से लोगों को नगर पंचायत की पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब सभी को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। - सलिल भारद्वाज, ईओ इस्लामनगर
विज्ञापन

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें