फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए बन रहे ओवरहैड टैंक और तीन ट्यूबवेल

Sun, 29 Sep 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दातागंज में बन रहा ओवर हेड टैंक। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। नगर दातागंज में लोगों के लिए बेहतर पेयजल की व्यवस्था करने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 16 करोड़ की लागत से एक ओवरहैड टैंक और तीन ट्यूबवेल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही पाइपलाइन भी डाली जा रही है। जिससे लोगों के घरों तक स्वच्छ पानी पहुंच सके। हालांकि पहले बने चार ट्यूबवेल को किसी भी ओवरहैड टैंक से नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन


नगर में डेढ़ साल पहले जल निगम द्वारा मोहल्ला परा, बुध बाजार, बादाम नगर और नगर पालिका के बारात घर में चार ट्यूबवेल बनाए गए थे। इतना लंबा समय गुजारने के बाद इन ट्यूबवेल का अभी तक कोई उपयोग नहीं हुआ है। हैरतंगेज बात यह है कि इन ट्यूबवेलों के बारे में नगर पालिका को भी कोई खास जानकारी नहीं है। इसी के चलते डेढ़ साल बाद भी चारों ट्यूबवेल बंद पड़े हुए हैं। उधर, नगर में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के लिए एक बड़ा ओवरहैड टैंक और तीन ट्यूबवेलों के साथ नगर में नई पाइपलाइन डालने का कार्य लगभग 8 महीने से चल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष नैना गुप्ता के मुताबिक कस्बे में करीब 8000 मकान है।
इनमें दो-तीन नई कॉलोनियों को छोड़कर पूरे कस्बे को वाटर सप्लाई सुचारू तरीके से मिल रही है। मुख्य जरूरत जहां पर पाइप लाइन नहीं है वहां पर पाइप लाइन बिछाने की है और डेढ़ वर्ष पूर्व जो चार ट्यूबवेल बने हैं वह चालू हो जाते तो इन कॉलोनी में भी पानी पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती। वर्तमान में जो पाइप लाइन डाली जा रही है उससे नगर की गलियों की हालत खराब हो रही हैं। वार्ड संख्या 23 और 16 की गलियाें में पाइपलाइन डालने के लिए 5 महीने पहले सीसी रोड तोड़ दी गई थी। वह आज भी उसी हालत में पड़ी हुई है और वॉर्ड में भी इसी तरह तोड़फोड़ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें