फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन

Fri, 30 Aug 2024 05:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिग कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को डीएम निधि श्रीवास्तव से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पांच माह से वेतन नहीं मिला है। कई बार प्राचार्य से मांग की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। डीएम ने प्राचार्य को तत्काल कर्मचारियों को एक माह का वेतन दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि मानदेय न मिलने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। ऐसे में अगर जल्द ही मानदेय नहीं दिलाया गया और भी दिक्कतें सामने आने लगेंगी। डीएम ने प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति से बात की और कहा कि कर्मचारियों को एक माह का वेतन आज ही उनके खाते में पहुंच जाना चाहिए। बाकी चार माह का वेतन एक सप्ताह में मिल जाए। डीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें