बदायूं। बिजली विभाग भले ही अपने कागजों में शहरों को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देना दर्शा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिले में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के करीब चार लोग प्रभावित हैं।
जिले में इतनी ओवरलोडिंग है कि कुछ देर चलने के बाद फीडर ट्रिप हो जाते है। जिले के लोगों को 1150 एमवीए बिजली की आवश्यकता है और उन्हें मात्र 870 एमवीए बिजली मिल रही है। जब तक जिले में 30 विद्युत उपकेंद्र नए नहीं बनेंगे तब तक लोगों को ट्रिपिंग से राहत मिलने वाली नहीं है। सोमवार से बुधवार दोपहर तक उमस भरी गर्मी में एक बार फिर लोगों के बिजली की ट्रिपिंग ने पसीने छुड़वा दिए।
जनपद में अभी तक 56 उपकेंद्र है। यह उपकेंद्र लोगों को 870 एमवीए विद्युत आपूर्ति कर सकते हैं, लेकिन लोगों को 1150 एमवीए बिजली की आवश्यकता है, विद्युत उपकेंद्र कम होने के चलते विभाग उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र में है। यहां पर ओवरलोडिंग बहुत अधिक है। ग्रामीणों को बांट-बांटकर बिजली दी जा रही है। इसी के चलते ग्रामीणों को छह से सात घंटे बिजली मिल पा रही है।
वहीं, शहर में भी ओवरलोडिंग है। ऐसे में बार-बार फीडर ट्रिप होते रहते हैं। इसी के चलते लोग परेशान है। ऊपर से ओवरलोडिंग के चलते शहर में तारों में फाॅल्ट हो रहा है। लेकिन, विभाग के सरकारी आंकड़ों में शहर को 24 घंटे बिजली मिल रही है। मंगलवार को शाम शहर के मोहल्ला कल्याण नगर में तीन घंटे बिजली गुल रही, लेकिन विद्युत उपकेंद्र के सरकारी रजिस्टर में दस से 15 मिनट की ट्रिपिंग दिखाई गई है।
वहीं मंगलवार को जिला अस्पताल में चार घंटे बिजली गुल रही, लेकिन अधिकारी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा पनवड़िया विद्युत उपकेंद्र से जिन मोहल्लों को बिजली दी जा रही है। वहां पर सुबह 10.00 बजे से शाम चार बजे तक पांच बार ट्रिपिंग हुुई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शहर को बिना कटौती बिजली दी जा रही है। अगर कहीं ट्रिपिंग हो रही है तो उसे सही कराया जाएगा।
जमकर बिजली कटौती की जा रही है। हालत यह है कि अगर बिजली आ भी जाए तो ट्रिपिंग बार-बार होती है। इससे दो दिन तक हुई उमस भरी गर्मी में हर कोई परेशान रहा है।
आशु, निवासी मोहल्ला कल्याणनगर
बिजली आती है और जाती है यह सिलसिला दिन के साथ रात में भी चलता है। रात में बिजली की ट्रिपिंग से नींद भी नहीं आ रही है।
गौरव कुमार, निवासी पनवड़िया
बिजली विभाग को ट्रिपिंग नहीं करनी चाहिए। जब बिजली कटौती होती है तो छतों पर बैठ जाते हैं, ट्रिपिंग के दौरान ज्यादा दिक्कत होती है।
जयप्रकाश, निवासी टिकटगंज
शहर की लाइनें जर्जर हो चुकी है। इसी के चलते बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। बिजली विभाग ट्रिपिंग पर रोक लगाए। जिससे रात में लोग आराम से नींद ले सके।
विनय वैश्य, निवासी पथिक चौक
बिजली चोरी करते पकड़े, रिपोर्ट दर्ज
बिसौली। बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 94 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं, कुछ बकाएदारों के कनेक्शन विद्युत पोल से काट दिए गए। वहीं, कई के बिजली केबिल उतार लिए गए। बिसौली के साथ देहात क्षेत्र में बिजली चोरी व बिल के बकाएदारों के खिलाफ विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता पी. के. सागर ने बताया कि विभाग द्वारा सुबह के समय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक 94 बिजली चोरी के मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
गौरव।
गौरव।
गौरव।
गौरव।