दातागंज। सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन में बार काउंसिल उप्र के सदस्य पद के 333 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हुआ। दातागंज बार में कुल 92 मतदाता हैं। इसमें 89 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया। दो अधिवक्ता मतदान करने नहीं पहुंचे जबकि अधिवक्ता श्रीकृष्ण वर्मा का निधन हो चुका है। अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह आवश्यक कार्य से दिल्ली में थे। जबकि प्रशांत शंखधार मतदान को नहीं आए। कुल 92 मतदाताओं में से 89 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीठासीन अधिकारी समृद्धि मिश्रा, सहायक कर्मचारी सचिन कुमार व सौरभ सक्सेना ने मतदान प्रक्रिया कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराई। दो दर्जन के लगभग महिला व पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।संवाद